Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पौधरोपण कर विद्यार्थी परिषद ने मनाया स्थापना दिवस,आधुनिक भारत व स्वावलंबी भारत के प्रणेता हैं स्वामी विवेकानंद : मऊ


मऊ : भारत की आजादी के बाद भारत को पुनः विश्व पटल पर पहुंचाने हेतु युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के विचारों का अनुसरण कर देश के सभी शिक्षण संस्थानों एवं युवाओ तथा समाज को दिशा देने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 73वीं स्थापना दिवस पर कोपागंज के बीएसएस पीजी कॉलेज में पोधा लगाया गया जिसमें नगर अध्यक्ष करुणा शंकर तिवारी, नगर मंत्री सुधाकर सिंह, नगर सह मंत्री प्रियांशु पांडेय, नगर राष्ट्रीय कला मंच राकेश भारद्वाज, नगर सह सोशल मीडिया विनायक तिवारी नगर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नगर अध्यक्ष करुणा शंकर तिवारी जी का कहना है कि विद्यार्थी परिषद स्थापना दिवस―विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन, जो केंद्र है उन सभी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का जिन्होंने राष्ट्रभक्ति का प्रथम पाठ परिषद से सीखा, शिक्षा के पथ की वह पाठशाला जहां हमने अन्याय के खिलाफ न्याय के लिए संघर्ष सीखा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh