Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्रशासन द्वारा अशिक्षित मतदाता को समवर्ती ना देने के फैसले पर आपत्ति जताई - चंद्रशेखर यादव प्रत्याशी ब्लाक प्रमुख

 अतरौलिया आजमगढ़ - प्रशासन द्वारा अशिक्षित मतदाता को समवर्ती ना देने के फैसले पर आपत्ति जताई - चंद्रशेखर यादव प्रत्याशी ब्लाक प्रमुख,अतरौलिया समाजवादी पार्टी के ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव द्वारा समाजवादी पार्टी कार्यालय में पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता की वार्ता में उन्होंने प्रशासन द्वारा अशिक्षित मतदाता को समवर्ती ना देने के फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह पूरी तरह असंवैधानिक फैसला है उन्होंने कहा कि अभी इसकी कंफर्म सूचना तो हमें नहीं मिली है मगर सूत्रों से सुनने में आ रहा है कि जो मतदाता शिक्षित नहीं है उन्हें समवर्ती व्यवस्था के तहत वोट नहीं डालने दिया जाएगा जबकि समवर्ती व्यवस्था के तहत अनपढ़ मतदाताओं को मतदान देने का अधिकार है उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के चुनाव में भी जो सांसद विधायक अशिक्षित होते हैं उन्हें एक सहायक दिया जाता है जिसके माध्यम से वह अपने मत का प्रयोग करते हैं मगर अतरौलिया में शासन द्वारा ऐसा फैसला ना किए जाने की बात सुनने में आ रही है अगर ऐसा होता है तो यह किसी भी दशा में ठीक नहीं होगा। इस मौके पर मुख्य रूप से जगदीश पांडे राधेश्याम यादव राजू रंजन पांडे हरिराम बागी घनानंद गिरी गोविंद पांडे गोविंद संजय मिश्रा पिंटू यादव पप्पू यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh