देखिए महिलाओं की चाल बाज़ी, पर नही हुई चोरी में कामयाब
बूढ़नपुर थाना अतरौलिया के कोयलसा बाजार में एक महिला उम्र लगभग 60 वर्ष एक व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल से आई कोयलसा स्थित अभय ज्वेलर्स की दुकान पर एक सोनेकी लाकेट व एक सोने का झाला दिखाने के लिये दुकानदार से कही दुकानदार ने उसे दोनों गहना को दे दिया ।मौका पाकर महिला ने गहने को अपनेसाथ आये हुए व्यक्ति को दे दिया।व्यक्ति बिना देर किये गहना लेकर चंपत हो गया।महिला भी भागनी चाही।लेकर दुकान के मालिक श्रवण सेठ ने महिला को बैठा लिया ।तत्काल इस बात की सूचना चौकी बूढ़नपुर को दी।सूचना मिलते ही चौकीइंचार्ज लालबहादुर बिंद मौके पर मय फोर्स पहुंच गये।और महिला से पूछताछ करने लगे।काफी पूछताछ करनेके बाद महिला ने नाम पता व साथी का नाम बताने से इंकार किया।चौकीइंचार्ज लालबहादुर बिंद ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है।जल्द ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
























































Leave a comment