कप्तानगंज थाने पर तैनात एसआई की गुरुवार की शाम संदिग्ध अवस्था में मौत : आज़मगढ़
आजमगढ़ ।जिले के कप्तानगंज थाने पर तैनात एसआई की गुरुवार की शाम संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उनकी मौत आजमगढ़ में नहीं, बल्कि सोनभद्र के राबर्ट्सगंज में हुई है। प्रतापगढ़ जिले के निवासी 40वर्षीय दिनेश यादव की कुछ वर्षों पहले सोनभद्र जिले में तैनाती थी। वह सोनभद्र के ब्रह्मनगर मोहल्ले में परिवार के साथ किराये के मकान में रहते थे।
सोनभद्र से उनका तबादला आजमगढ़ के लिए हो गया था। वर्तमान में वह कप्तानगंज थाने में तैनात थे। कोरोना के कारण उनका परिवार भी गांव चला गया था। किराए के कमरे में बचे सामान ले जाने वह चार जुलाई को सोनभद्र गए थे। जहां गुरुवार की वार शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।आनन फानन उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
























































Leave a comment