माध्यमिक शिक्षक संघ ने सड़क दुर्घटना का शिकार हुई शिक्षक को दी श्रद्धांजलि : मऊ
मऊ: डीएवी इंटर कॉलेज मऊ के सभागार में उत्तर प्रदेश माध्यमिक संघ (शर्मा गुट) जनपद मऊ की श्रद्धांजलि सभा ऋषिकेश पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जनपदीय अध्यक्ष जय नारायण द्विवेदी की धर्मपत्नी स्वर्गीया रीता द्विवेदी शिक्षिका उच्च प्राथमिक विद्यालय आदेडीह मऊ की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी एवं शहीद इंटर कॉलेज मधुबन के प्रवक्ता डॉक्टर भूपेंद्र वीर सिंह की पूजनीया माता भगवानी सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य कार्यकारिणी के सम्मानित सदस्य एवं राज्य पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य देवभास्कर तिवारी ने बताया कि रीता
द्विवेदी बहुत ही सरल एवं मृदुभाषी स्वभाव की महिला थी उनके द्वारा किए गये कृत्यों को भुलाया नहीं जा सकता, उनके निधन से परिवार की अपूरणीय क्षति हुई। साथ ही साथ भगवानी देवी को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम के अंत में 2 मिनट मौन रह करके शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस अवसर पर शशिकांत पांडेय, सत्य प्रकाश राय ,चंद्र भूषण राय, दीनदयाल राय, रामविलास यादव, राजेश यादव, मुस्ताक अली, हरिराम यादव, नूरुल कमल, अनिल कुमार विमल ,महेंद्र प्रताप सिंह ,शरद कुमार पांडेय विवेक शुक्ला ज्ञानेंद्र मिश्र, बृजेश राय ,मुनेंद्र सिंह शैलेंद्र कुमार यादव अमित कुमार शर्मा, शिव प्रकाश शुक्ला प्रदीप पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन परिषद के मंत्री श्री रामानंद यादव जी ने किया
























































Leave a comment