चौथी बार निर्विरोध फूलपुर ब्लाक प्रमुख चुनी गई अर्चना यादव, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत : दीदारगंज
दीदारगंज आज़मगढ़ : पूर्व सांसद रमाकांत यादव के परिवार की बहू और पूर्व ब्लाक प्रमुख स्वर्गीय वीरेंद्र यादव की पत्नी अर्चना यादव चौथी बार फूलपुर ब्लाक प्रमुख निर्विरोध चुनी गई ब्लाक प्रमुख निर्विरोध चुने जाने पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों व समर्थकों द्वारा नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख का जोरदार स्वागत किया गया तथा निर्विरोध चुनी गई ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव ने उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्य वह अपने समर्थकों को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि हम फूलपुर ब्लॉक के जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर विकास का कार्य करेंगे तथा नारी सशक्तिकरण पर भी बल देने की बात कही। इस मौके पर भाई लाल यादव प्रधान राजापुर ओम प्रकाश यादव मोहम्मद सलीम सम्मू आजमी सफदर अब्बास शरद कुमार राज कुमार जयप्रकाश श्याम बाबू आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।


























































Leave a comment