भारी गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ प्रमुख पद का नामांकन : अतरौलिया
अतरौलिया ।भारी गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ प्रमुख पद का नामांकन। बता दे कि अतरौलिया ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को उप जिला अधिकारी अरविंद कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी महेंद्र शुक्ला, तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह,ए आर ओ संजय सिंह के मौजूदगी में शांतिपूर्वक प्रमुख पद का नामांकन संपन्न हुआ । सर्वप्रथम सपा से पूर्व ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने ब्लॉक परिसर में लगी पूर्व ब्लाक प्रमुख रहे अपने पिता स्वर्गीय माया प्रसाद यादव की प्रतिमा पर चरण स्पर्श करते हुए 11:50 पर अपना नामांकन 3 सेटों में किया । नामांकन के समय सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव, क्षेत्रीय विधायक डॉ0संग्राम यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल ,जगदीश पांडेय, संजय मिश्रा समेत सपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ नजर आई ।इसी क्रम में भाजपा समर्थित प्रत्याशी हर्षित सिंह ने 12:25 पर 2 सेटों में अपना नामांकन दाखिल किया । इनके समर्थन में भाजपा के रमाकांत मिश्रा ,जितेंद्र सिंह गुड्डू, सुनील पांडेय, चंद्र जीत तिवारी ,धीरज मिश्रा समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे । पूरे नामांकन प्रक्रिया में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चुस्त और दुरुस्त रही वही सभी समर्थकों को सड़क पर ही रोक दिया गया। प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने स्वयं जाकर भीड़ को नियंत्रित किया ,वही पीएसी के जवानों को भी पूरी मुस्तैदी से लगाया गया था।नामांकन के समय किसी भी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई ,वही दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों ने नामांकन से वापस जाते समय बाहर सड़क पर जमकर नारेबाजी की ।इस मौके पर सब इंस्पेक्टर संजय सिंह, प्रदीप सिंह ,जितेंद्र सिंह, गोपाल जी, आर के शर्मा, लाल बहादुर बिंद, महिला सब इंस्पेक्टर गीता तथा भारी पुलिस बल मौजूद रहे।
























































Leave a comment