Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भारतीय जनता पार्टी समर्थित मनीष मिश्रा पिंटू ने ब्लाक प्रमुख पद के लिए किया नामांकन : अजमतगढ़


●एक सेट में पत्नी अलका मिश्रा ने भी किया नामांकन।●जीयनपुर पुलिस रही मुस्तैद।

अजमतगढ़ आज़मगढ़ : सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लाक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए गहमागहमी के बीच मनीष मिश्रा पिंटू पुत्र स्वर्गीय राम नगीना मिश्रा द्वारा एक सेट में नामांकन किया गया। इस दौरान उनकी पत्नी अलका मिश्रा ने भी एक सेट में नामांकन दाखिल किया । इसके पूर्व घर से 60 गाड़ियों के लंबे काफिले और समर्थकों के साथ चन्ना राम कालिका मंदिर ज़मीन हरखोरी पहुंच कर पूजा अर्चना करने के पश्चात ब्लॉक पर पहुंचे जहां पहले से सुरक्षा व्यवस्था में जीयनपुर कोतवाली पुलिस महिला सिपाहियों के साथ विकासखंड प्रवेश गेट से लेकर अंदर तक तैनात थी। मौके पर भाजपा के कई दिग्गज नेता भी नामांकन में शामिल हुए । क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर नामांकन के समय मनीष मिश्रा के प्रस्तावक नीलम पांडे एवं अनुमोदक मोहम्मद खालिद रहे उनकी पत्नी अलका मिश्रा के प्रस्तावक संजय मिश्रा एवं अनुमोदक पूर्व ब्लाक प्रमुख सोमारी देवी रही। रिटर्निंग ऑफिसर अशोक त्रिपाठी ने बताया कि दोनों लोगों ने एक एक सेट में पर्चा दाखिल किया है ।
उन्होंने बताया कि दोनों पर्चे वैध पाए गए हैं। नाम वापसी नव जुलाई को होगी चुनाव 10 जुलाई को संपन्न कराया जाएगा। मनीष मिश्रा को पहले से ही निर्विरोध निर्वाचित होना सुनिश्चित हो गया है। नामांकन के दौरान ब्लॉक सभागार से निकलते समय समर्थकों ने जमकर नारेबाजी कि व उन्हें जीत की बधाई दी। इस दौरान एडीओ पंचायत राम आशष सिंह ,भाजपा नेता देवेंद्र प्रताप सिंह, घनश्याम सिंह पटेल, अरविंद जयसवाल, जय प्रकाश पांडे, माधव कृष्ण त्रिपाठी, अनिल कुमार मिश्रा, विपिन राय, अभिषेक सिंह सोनू , गोपाल सिंह, प्रवीण कुमार सिंह ,आदि लोग मौजूद रहे।
इस दौरान जीयनपुर थाने के थाना प्रभारी दिनेश यादव,एसएसआई केसर यादव एसआई चंद्रशेखर यादव चौकी इंचार्ज इमिलिया भगत सिंह सहित दर्जनों की संख्या में पुलिस के जवान मुस्तैद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh