Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्रमुख पद हेतु भाजपा से विजय कुमार विश्वकर्मा व सपा से प्रमोद चौहान द्वारा 2-2 सेट में किया नामांकन पत्र दाखिल

फरिहा/मुहम्मदपुर, आज़मगढ़।मुहम्मदपुर विकास खण्ड प्रमुख पद हेतु भाजपा से विजय कुमार विश्वकर्मा व सपा से प्रमोद चौहान द्वारा 2-2 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
ब्लॉक मुहम्मदपुर में दोनों प्रत्याशी द्वारा 2 सेटो में नामांकन पत्र दाखिल किया गया । ब्लाक परिसर का निरीक्षण एसडीएम निजामाबाद द्वारा किया गया । प्रवेश द्वार से लेकर नामांकन कक्ष तक भारी सुरक्षा बल मौजूद रहा । गंभीरपुर थाना प्रभारी ज्ञानू प्रिया लगातार निरीक्षण करती रही । नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी विजय विश्वकर्मा ने कहा कि यह चुनाव क्षेत्र पंचायत सदस्यों के समर्थन का चुनाव है । भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुझे मुहम्मदपुर विकास खण्ड का प्रत्याशी बनाया गया, इसलिए मैं सर्वप्रथम शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे इस काबिल समझा । चुनाव में जीत हासिल करने के बाद मैं पूरे ब्लॉक क्षेत्र की कमियों को दूर कर विकास करने में तत्पर रहूंगा और निरंतर सेवा भाव से कार्य करूंगा । वही सपा प्रत्याशी प्रमोद चौहान ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि मैं चुनाव में जीत हासिल करूंगा और जिस प्रकार से ग्राम प्रधान रहते हुए मैं अपने गांव की निस्वार्थ भाव से सेवा की उसी प्रकार पूरे ब्लाक क्षेत्र के हर एक गांव की सेवा करूंगा पूर्व विधायक आदिल शेख ने कहा कि शासन सत्ता चाहे कितना दबाव बना ले हम चुनाव में जीत हासिल करेंगे इस समय पूरे प्रदेश में लोकतंत्र का हनन हो रहा है शासन प्रशासन जोर जबरदस्ती पर उतारू हो गए हैं लेकिन हम समाज वादियों के ऊपर कोई असर पड़ने वाला नहीं है पूर्व विधायक बेचई सरोज ने कहा कि, मोहम्मदपुर ही नहीं हम पूरे आजमगढ़ जनपद में अधिक से अधिक सीट पर जीत हासिल करेंगे भाजपा सरकार कितना ही तानाशाही कर ले लेकिन हम उससे डरने वाले नहीं हैं सरकार के इशारे पर शासन प्रशासन के लोग क्षेत्र पंचायत सदस्यों को डरा धमका रहे हैं लेकिन क्षेत्र पंचायत सदस्य उस से डरने वाला नहीं है ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh