तीन सेड में डॉ जय प्रकाश निषाद ने किया पर्चा दाखिला
मऊ| : कोपागंज ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर गुरुवार को भाजपा से समर्थित प्रत्याशी डॉ जयप्रकाश निषाद ने 12 बजकर 20 मिनट पर तीन सेड में पर्चा दाखिल किया । वही काफी गहमा गहमी के बीच 2 बजे सपा समर्थित उम्मीदवार रामकरन चौहान ने भी दो सेड में नामांकन दाख़िल किया । नामांकन के दौरान जहाँ भाजपा नेताओं का हुजूम बड़ी तादात में रहा तो वही सपाई नेता भी अंत तक डटे रहे । जबकि भाजपा के नामांकन के दौरान ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल और पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान ने मौके का जायजा लेते हुए तैनात पुलिस कर्मियों व थानाध्यक्ष को जरूरी निर्देश दिया।
गुरुवार को सुबह से हो रही वारिश के बीच ब्लाक प्रमुखी चुनाव को लेकर काफी गहमा गहमी बनी रही । इस बीच 12 बजकर 20 मिनट पर भाजपा नेताओं के साथ पहुचे भाजपा समर्थित उम्मीदवार व ग्राम पंचायत फतहपुर ताल नरजा निवासी व ग्राम बीबी पुर से विजयी क्षेत्र पंचायत सदस्य डॉ जयप्रकाश निषाद ने अपना नामांकन तीन सेड में किया । जबकि मुख्य गेट पर तैनात स्वयं थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी व अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा प्रत्याशी के साथ उसके छः प्रस्तावको को ही अंदर जाने दिया गया । वही 2 बजे सपा नेताओं के साथ पहुंचे सपा समर्थित प्रत्याशी व ग्राम पंचायत काछी कला निवासी व काछी कला से विजयी क्षेत्र पंचायत सदस्य रामकरन चौहान ने भी अपना नामांकन दो सेड में दाख़िल किया । जबकि पुलिस द्वारा सपा प्रत्याशी के अलावा उसके चार प्रस्तावको को ही अंदर जाने दिया गया
। कोपागंज ब्लाक प्रमुख चुनाव को लेकर चल रही गहमा गहमी को देखते हुए गुरुवार की सुबह से ही पूरा ब्लाक मुख्यालय जहाँ सुरक्षा कर्मियों से पटा रहा । वही मुख्य गेट से लेकर भातकोल मोड़ तक जगह जगह पुलिस कर्मी तैनात रहे ।
























































Leave a comment