Latest News / ताज़ातरीन खबरें

लालगंज में महंगाई को लेकर जोरदार प्रदर्शन

लालगंज (आज़मगढ़) लालगंज में बुधवार को कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष अहेमर वकार के नेतृत्व में बढ़ती महंगाई व अन्य समस्याओं को लेकर थाली पीट कर लालगंज बाज़ार का चक्रमण करते हुए ज़ोरदार प्रदर्शन किया गया। तत्पश्चात तहसील पहुंच कर राष्ट्रपति को सम्बोधित एक 6 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार लालगंज पीके राय को सौंपा। इस अवसर पर तहसील परिसर में कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन करते हुए पेट्रोल डीज़ल के दाम कम करो आदि समेत सरकार विरोधी नारे लगाए। ब्लाक अध्यक्ष अहेमर वकार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार को किसी भी दशा में की गई पेट्रोल मूल्यवृद्धि को वापस लेना होगा। उन्होंने कहा बढ़ रही महंगाई से आम जनमानस काफी त्रस्त है। सरकार पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। लोगों की थाली से दाल और सब्जियां गायब हो गई हैं। खाद्य पदार्थों, गैस सिलेंडर, सब्जियों आदि के दाम आसमान छू रहे हैं। किराया आदि में लगातार वृद्धि से सभी वस्तुओं की‌ कीमत बढौने की वजह से आम जनमानस को काफी परेशान हो चुका है। उन्होंने कहा सरकार भ्रष्टाचार और पेट्रोल मूल्य वृद्धि को कम करने के नाम पर जनता को गुमराह करके सत्ता में आई थी परन्तु जब से सरकार आई है पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं और महंगाई अपनी चरम सीमा पर है। इसकी वजह से किसान से लेकर आम आदमी काफी परेशान हैं। सरकार सिर्फ पूंजीपतियों का हित साधने में लगी हुई है। सरकार पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के अंतर्गत नही ला रही है। उन्होंने लालगंज क्षेत्र मे ख़राब सड़कों की मरम्मत तथा भीरा रोड पर अंडरपास देवगांव- बसही रोड पर अंडरपास बनाए जाने के साथ बिजली व्यवस्था को सुधारने की मांग की गयी। इस दौरान ज़िला सचिव रामानन्द सागर , राजेंद्र तिवारी व्यास जी , राकेश गुप्ता, रघुवंश राय, शिवम् वर्मा , आशीष शुक्ला , अमन वर्मा , शाकिब अली, रिंकु चौहान, ब्रिजेश सरोज, अनिल कुमार वर्मा , रमेश मौर्या , परवेज़ अहमद ,बिंदु राम , गुलाब चंद अडवोकेट , धीरज राय , संतोष राय , प्रशांत राय , सुधीर श्रीवास्तव , फुरकान अहमद, कमलेश पहाड़िया व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh