वृक्ष है तो जीवन : भाजपा लालगंज
लालगंज आजमगढ : देवगांव सिधौना मंडल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सप्ताह भर से चलाए जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम का विधिवत समापन स्वर्गीय राम नवल मेमोरियल इंटर कॉलेज रेवसा में हुआ। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अवधराज यादव कर रहे थे तथा मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व जिला उपाध्यक्ष आदित्य नारायण राय ने उपस्थित लोगों को जीवन में वन कितना महत्व है इस पर विस्तार पूर्वक बताया ।वृक्षारोपण कार्यक्रम में मंडल महामंत्री आशीष कुमार सिंह ने बताया कि इस सप्ताह पूरे मंडल के सभी सेक्टरों में कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए ।उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए आज वृक्षारोपण अभियान का समापन हुआ।
इस कार्यक्रम में मिथिलेश सिंह, कमलेश सिंह, बेलाल अहमद ,घनश्याम सिंह ,विजय यादव, रवि मौर्या सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
























































Leave a comment