प्रधान के भतीजे पर फायर, चार पर मुकदमा दर्ज : रौनापार
रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा इस्माइलपुर निवासी ग्राम प्रधान हरिश्चंद्र यादव पुत्र देवकी यादव के भतीजे अश्वनी यादव पुत्र सुदामा यादव के ऊपर राहुल यादव पुत्र पूर्व प्रधान श्याम नारायण यादव ने असहला से फायर कर दिया। जिससे अश्वनी यादव बाल-बाल बच गए। गोली चलने से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जिस के संदर्भ मेंप्रधान हरिश्चंद्र यादव ने रौनापार थाने में तहरीर दिया कि दिनांक 6| 7|2021 समय 7:15 बजे मजदूरों से मिट्टी का कार्य करा रहा था। तभी हमारे विपक्षी राहुल, दिनेश व राजेश पुत्र श्याम नारायण यादव व रामाशीष पुत्र धनुषधारी ग्राम पोस्ट देवारा इस्माइलपुर चुनावी रंजिश को लेकर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने लगे तभी दिनेश ने अपने निजी राइफल तथा राजेश व रामाशीष लाठी डंडा लेकर गाली गुप्ता देते हुए ललकारने लगे कि सालों को गोली मार दो ।तब तक राहुल ने अपने अवैध असलहे से अश्वनी यादव पुत्र सुदामा यादव के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया जो उनके कान के बगल से निकल गई। दिनेश अपनी निजी रायफल लहराते हुए गाली गलौज करते हुए भाग गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष रौनापार तारकेश्वर राय ने बताया कि प्रधान हरिश्चंद्र यादव की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
























































Leave a comment