Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पलिया गांव में देर शाम को डीएम राजेश कुमार एसपी सुधीर कुमार सिंह ने पहुँचकर धरनारत ग्रामीणों से किया बातचीत ,स्थानीय एसओ को हटाकर किया लाइन हाजिर

आजमगढ़ के थाना रौनापार के पलिया गांव में मंगलवार देर शाम को डीएम राजेश कुमार एसपी सुधीर कुमार सिंह समेत पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारीगण और कई थानों की फोर्स पलिया गांव पहुंची इस दौरान धरनारत ग्रामीणों से बातचीत जारी थी। वहीं स्थानीय एसओ को हटाकर लाइन हाजिर कर दिया गया है।
29 जून को ग्राम पलिया थाना रौनापार को ग्राम प्रधान सहित अन्य से पुलिस के बीच मारपीट हुई थी। उस दौरान पुलिस पर आरोप था कि भवन को क्षतिग्रस्त और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार हुआ। पुलिस द्वारा कई धारा में एफआईआर भी दर्ज की गई। ग्रामीण एवं राजनीतिक दल के लोग धरने पर बैठे हैं। इसी क्रम में आज पुलिस व प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्राम प्रधान के परिवार वालों एवं कांग्रेस पार्टी के नेताओं से बातचीत की गई। उन लोगों की मांग थी कि एसओ रौनापार को हटाया जाए और इस प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच कराई जाए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से एसओ रौनापार को लाइन हाजिर किया गया एवं प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच करने के लिए एसडीएम लालगंज को नामित किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह ने कहा कि सूबे की योगी सरकार में दलितों व वंचितों पर हमले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि सरकार में शामिल लोग पुलिस के माध्यम से यह हमले करा रहे हैं। इसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इसे लेकर लड़ाई जारी है और नौ जुलाई को दलित महापंचायत किया जायेगा। जिसमें श्री सिंह मंगलवार को शहर के रैदोपुर स्थित मीडिया हाऊस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस जिले के रौनापार थाना के पलिया गांव में पिछले दिनों दलितों के घर में तोडफ़ोड़ व लूटपाट के साथ महिलाओं के साथ अभद्रता की गयी। यहां तक कि खाने-पीने का अनाज तक नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने वहां पर जो बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की वह दुखद के साथ निन्दनीय है। इस मसले पर जिला कांग्रेस कमेटी वहां के ग्रामीणों के साथ लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस की ओर से वहां के ग्रामीणों से बातचीत करके पांच सूत्रीय मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा गया है और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी है। श्री सिंह ने कहा कि योगी की सरकार में दलितों व वंचितों पर हमले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि इस लोकतांत्रिक देश में पुलिस को यह अधिकार किसने दे दिया कि वह लोगों का घर गिराये, उनके सामान व अनाज नष्ट कर दे। पुलिस का यह कृत्य असंवैधानिक व शर्मनाक है। श्री सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी इस मसले को लेकर गंभीर होने के साथ दलितों, वंचितों को न्याय दिलाने के लिए संकल्प बद्घ हैं। उन्होंने यहां के मामले को ट्वीट भी किया है। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने पलिया गांव में जो धरना शुरू किया था उसे आज से भूख हड़ताल में बदल दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस के नेता अनिल यादव सहित कई लोग भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। श्री सिंह ने कहा कि नौ जुलाई को पलिया गांव में दलित महापंचायत होगी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के साथ देश के कई नेता आयेंगे। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस दलित, वंचित व समाज के हर पीड़ित के साथ है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh