Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भटौली बाजार मे भीषण दुर्घटना, बाइक कार से टक्कर दुर्घटना में बाइक सवार सहित 4 लोग घायल


अहरौला। थाना क्षेत्र के भटौली बाजार में सोमवार को दोपहर बाइक और कार मे आमने सामने भीषण टक्कर में बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार भी आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वही कार में बैठा एक व्यक्ति घायल हो गया सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर रूप से घायल तीनों बाइक सवारों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जिसमें एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार होकर अजय शर्मा (22) पुत्र छोटेलाल, गोलू उपाध्याय (24) पुत्र किशोर उपाध्याय, विजय शर्मा(25) पुत्र बखेड़ू उपरोक्त तीनों घायल अहरौला थाना क्षेत्र के शकरकोला गांव के निवासी हैं उसमे बाईक गोले उपाध्याय चला रहा था घायलों मे दो लोग दिल्ली कमाने जा रहे थे बूढनपुर की तरफ से आ रही कि भटौली बाजार मे कार व बाइक मे भीषण टक्कर हो गयी जिससे उक्त बाईक तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए कार में बैठे जयराम प्रजापति (45) पुत्र जगन्नाथ निवासी पांडे बाजार आजमगढ़ जो अहरौला ब्लॉक में तकनीकी सहायक के पद पर नियुक्त हैं उन्हें भी गंभीर चोटे आई चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया गया जहां बाइक सवार तीनों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया जिसमें विजय निषाद की हालत काफी चिंताजनक बनी हुई थी पुलिस ने मौके से कार और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh