आजमगढ़ के रौनापार थाने के ग्राम पलिया में चार दिनों से महिलाओं का धरना प्रदर्शन ....
आजमगढ़ के रौनापार थाने के ग्राम पलिया में चार दिनों से महिलाओं का धरना प्रदर्शन जारी होने पर एस डी एम सगड़ी गौरव कुमार सिंह ने महिला का बयान लेते हुए जिसमें महिला सुनीता देवी ने प्रशासन के सामने बताया कि लड़की लड़के के मामले में प्रधान समझौता करने के लिए गये और पुलिस ने प्रधान को तुरंत तीन चार थप्पड़ मारकर कर घायल कर दिया जिसमें प्रधान मुन्ना पासवान के नाक से खून निकल आया कि बाजार सामान लेने आए ग्रामीण भड़क गए और फिर पुलिस से भिड गए और मारपीट कर घायल कर दिया जिसकी सुचना किसी ने रौनापार थाने को दे दिया जिसमें पुलिस फोर्स के साथ महराजगंज, बिलरियागंज, जीयनपुर , आदि कई थानों की पुलिस आ गई और लाईट काटने का जेई को कहा जब जेई लाइट बंद नहीं किया तो जेसीबी मशीन से तार खीच कर अंधेरा कर दिया और फिर जेसीबी मशीन से तीन घरों को तोड दिया और नगद आठ लाख रुपए व जेवर आदि सामान सब लुट ले गये विरोध करने पर महिलाओ को मारा पिटा तीन घरों में घुसकर लुट पाट करते हुए जेसीबी मकान क्षतिग्रस्त कर दिया वहीं गांव के लोगों को गैगेस्टर आदि विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया वहीं एस पी ने इस घटना को पुलिस द्वारा न तोड़ें जाने को कहा गया जबकि गांव के महिलाओं ने बताया कि भद्दी गालियां का बौछार भी किया जिसमें हमे न्याय चाहिए जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा वहीं बसपा,सपा, कांग्रेस, आप, तमाम राजनीतिक दल मौके पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन कर रही महिलाओं के साथ जब तक न्याय नहीं मिलेगा और क्षतिग्रस्त घरों का मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक धरना देते रहेगे एस डी एम सगड़ी मौके पर महिला का वयान दर्ज किया
























































Leave a comment