Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ जिलाधिकारी के आदेश एवं अभिहीत अधिकारी डॉ0 दीनानाथ यादव के निर्देशन तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ....

आजमगढ़ जिलाधिकारी के आदेश एवं अभिहीत अधिकारी डॉ0 दीनानाथ यादव के निर्देशन तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थों में मिलावट के रोकथाम हेतु आज अभियान चलाया गया। जिसमें देवेन्द्र यादव, आफिसर्स कालोनी रैदोपुर से दूध, सत्यव्रत सिंह राहुल नगर मड़या से दूध, पलकधारी यादव तथा हीरालाल यादव, आफिसर्स कालोनी रैदोपुर आजमगढ़ से दूध, दिलीप चौहान राहुल नगर मड़या से पनीर तथा रामाश्रय यादव आफिसर्स कालोनी रैदोपुर से दूध के नमूने संग्रहित कर जॉच हेतु लखनऊ भेजा जा रहा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh