Latest News / ताज़ातरीन खबरें

वैक्सीन के ऑनलाइन प्रबंधन के लिए ई-विन सिस्टम को किया गया अपग्रेड


●ब्लॉक स्तर पर कार्यरत प्रतिरक्षण अधिकारियों का वर्चुअल प्रशिक्षण जीवन रक्षक वैक्सीन का आधुनिक रख रखाव

मऊ हमारे जीवन में टीकाकरण (वैक्सीन) का कितना महत्व है, इसका अनुभव विगत दो वर्षों में
सभी को समझ में आ गया है। टीके के आधुनिक रख रखाव के लिए वर्ष 2015 से ई-विन टूल का
संचालन किया जा रहा है। इससे टीके के ऑनलाइन प्रबंधन, कोल्ड चेन उपकरणों के तापमान
की ऑनलाइन निगरानी की जाती है। वैक्सीन एक्सपायर होने से पहले अलर्ट भी मिल जाता है।
बीते सप्ताह भर से ई-विन पोर्टल को अपग्रेड किया जा रहा था। अब इसमें कुछ अन्य सूक्ष्म जानकारियों को भी शामिल किया गया है। शनिवार को मऊ और बलिया जिले के प्रतिरक्षण अधिकारियों को एडवांस ई-विन के संबंध में वर्चुअल प्रशिक्षण दिया गया। यूएनडीपी के आज़मगढ़ मंडल के परियोजना अधिकारी राजीव रंजन ने विस्तार से ई-विन के नए वर्जन का
प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि एडवांस ई-विन टीकाकरण सिस्टम को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा।
यूएनडीपी के वैक्सीन कोल्ड चैन मैनेजर कामाख्या मौर्य ने बताया कि डेमो के जरिए एडवांस वर्जन पर अभ्यास कराया गया। ई-विन (e-VIN Electronic vaccine
intelligence network) पोर्टल से किसी कोल्ड चैन पॉइंट के वैक्सीन के स्टॉक, प्रतिदिन खर्च का हिसाब, आई.एल.आर. का तापमान और उस कोल्ड चैन पॉइंट कितने घंटे बिजली है, यह सभी हम ई-विन के माध्यम से देखा जा सकता है। वैक्सीन की अंतिम और निर्माता दिनांक एवं
निर्माता का नाम भी जान सकते हैं। इस समय जो हम कोविड वैक्सीन में को-विन एप्लिकेशन का उपयोग करते इस एप्लिकेशन के माध्यम से लोग ऑनलाइन बुकिंग कराकर एवं अपना स्लॉट लेकर वैक्सीनेसन सेंटर पर आते है। को-विन एप्लिकेशन के द्वारा किसी भी वैक्सीनेट
लाभार्थी ऑनलाइन सर्टिफिकेट मिलता है।

प्रशिक्षण में मऊ जिले के सभी ब्लॉक के प्रतिरक्षण अधिकारी हसनैन अहमद, देवेंद्र सिंह, राजेश पांडेय, संदीप पांडेय,योगेश राय, विनोद गोंड, सतेन्द्र, हरिश्चंद्र चौबे, चंद्रजीत एवं जिला वैक्सीन भंडार के प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, रेफ्रिजरेटर मैकेनिक महादेव यादव और बलिया
जिले कोल्ड चैन मैनेजर बहादुर प्रसाद एवं सभी प्रतिरक्षण अधिकारी आदि मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh