Latest News / ताज़ातरीन खबरें
पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृतिक वातावरण को शुद्ध बनाए रखने का लिया संकल्प
लालगंज आजमगढ स्थानीय विकासखंड के मेहरो कला स्थित पोखरे व एमआरएस इंटरनेशनल स्कूल परिसर में भारतीय जनता पार्टी लालगंज के कार्यकर्ताओं के द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण कर उन्हें नमन किया गया साथ ही कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृतिक वातावरण को शुद्ध बनाए रखने का संकल्प भी लिया ,इसी क्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संचिता श्री चौहान के रेतवाचन्द्रभानपुर स्थित आवास पर भी वृक्षारोपण अभियान चलाया गया
इस अवसर पर विशाल राय मंडल उपाध्यक्ष ,आनंद राय युवा मोर्चा ,अरविंद कनौजिया, आदर्श कुमार राय भाजपा महामन्त्री ,राजेश राजभर ,अभय विनय, मुन्ना ,सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




























































Leave a comment