Latest News / ताज़ातरीन खबरें

अतरौलिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो गोवंश के साथ एक पिकअप को लिया कब्जे में


अतरौलिया ।पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा गोवंश की तस्करी करने वाले अपराधियों की निगरानी हेतु चलाए गए अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया पंकज पांडेय के कुशल निर्देशन में दिनांक 6/7/ 2021 को सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह मय हमराह हेड कां0 श्यामवीर सिंह कां0 उमेश सिंह ,कां0 सुमन प्रभात के साथ सरकारी वाहन से गैस तवा तलाश वांछित अभियुक्त इदिलपुर से वापस आ रहे थे कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि गोवंश लदा पिकअप गोवध के लिए आने वाला है। समय करीब सुबह 5:00 बजे जैसे ही बढ़या गांव की तरफ जाने वाले मोड़ पर पुलिस पहुंची तो देखा कि एक पिकअप वाहन तेज गति से बढ़या मार्केट की तरफ आता दिखाई दिया ।पिकअप चालक जैसे ही पुलिस वाहन को देखा कि गाड़ी और तेज गति से भगाने लगा ।पुलिस वाले पीछा किये तो बढ़या से सेनपुर जाने वाले रोड पर सड़क के बाएं किनारे पिकअप खड़ी करके चालक गाड़ी छोड़कर गन्ने के खेत में भाग गया ।चालक के बगल में बैठा एक व्यक्ति बड़ी तेजी से चालक के पीछे गन्ने के खेत में भाग गया। मौके पर पिकअप को देखा गया जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 50 AT 9186 तथा पीछे देखा गया तो दो गोवंश मौजूद थे ।मौके पर मौजूद पिकअप अथवा दो अदद गोवंश पुलिस ने अपने कब्जे में कर लिया वही फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है तथा बरामद पिकअप जप्त कर विधिक कार्रवाई की गई ।पंजीकृत अभियोग -मु0 अ0 सं0 111/21 धारा 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधि0 बनाम 1,पिकअप वाहन नं0UP50AT9186 का चालक नाम पता अज्ञात।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh