Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दो पक्षों में मारपीट के चलते युवक गंभीर रूप से जख्मी : अतरौलिया

अतरौलिया : दो पक्षों में मारपीट के चलते युवक गंभीर रूप से जख्मी। स्थानीय थाना क्षेत्र के पकरडीहा गांव निवासी राकेश यादव पुत्र स्व.राम सुंदर यादव उम्र 35 वर्ष का अपने ही पड़ोसी केशभान यादव पुत्र रामशब्द यादव से बहुत पहले से खेत के मेड का विवाद है।दोनों पक्षों में कई बार पहले भी मारपीट हो चुकी है।कल रात्रि में लगभग 9 बजे दोनों पक्षो में इसी बात को लेकर गंभीर रूप से मारपीट हो गई जिसमें केशभान यादव द्वारा राकेश यादव के सर, पेट सहित शरीर के कई जगहों पर टांगी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में शोर सुनते ही स्थानीय लोगों ने पहुंचकर उसको बचाया एवं स्थानीय लोगों ने 100 नंबर पुलिस, स्थानीय थाने की पुलिस एवं एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची 100 नंबर पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से घायल को अतरौलिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज कराया। एवं मेडिकल मुआयना कराया ।घायल राकेश यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक द्वारा जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। इस मामले में पीड़ित राकेश यादव का कहना है कि मेरे पड़ोसी केसभान यादव द्वारा मुझे पहले भी जान से मारने की बार-बार धमकी दी जा रही थी। कल रात में शराब के नशे में होकर उसने मुझे बुलाया और जान से मारने की नियत से मुझे टांगी से मारने लगा। फिलहाल मामले की जानकारी होते ही स्थानीय थाने के उप निरीक्षक गोपाल जी दल बल के साथ पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली ।इस मामले में प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया पंकज कुमार पांडे का कहना है कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh