प्रधानमंत्री आवास में धांधली को लेकर विरोध प्रदर्शन,जांच की मांग
मऊ : ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा देवकली के ग्रामीणों ने सोमवार ब्लॉक परिसर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुन्नू राम के नेतृत्व में प्रधान मंत्री आवास सूची में धांधली को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जाँच की मांग किया है। सभी ग्रामीणों ने ग्राम विकास अधिकारी पर स्थलीय जाँच के बाद भी आवास सूची में हेराफेरी करने का आरोप लगाया है।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया की प्रधान मंत्री आवास के लिए ग्राम विकास अधिकारी द्वारा मौके पर स्थलीय जाँच किया गया था परन्तु बाद में जो पात्र था उसे अपात्र कर दिया, तथा जो अपात्र था उसे पात्र की श्रेणी में ला दिया. ग्रामीणों ने कहा की इस संदर्भ में 26 जून को खंड विकास अधिकारी और 28 जून को जिलाधिकारी अमित बंसल को जाँच कराने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया था परन्तु आजतक कोई जाँच नहीं हुयी। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से मांग किया है जल्द से जल्द किसी दूसरे ईमानदार अधिकारी से जाँच कराकर दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करते हुए आवास सूची को दुरुस्त किया जाय जिससे ग्रामीणों के साथ न्याय हो सके नहीं तो ग्रामीण सड़क पर उतर कर आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालो में विजय कुमार, गुलाब चन्द, लक्ष्मण कुमार ,राजेश प्रसाद ,सबरू प्रसाद विजेंद्र ,घुरपत्तू आदि लोग मौजूद रहे।
























































Leave a comment