विधायक निधि के दुरूपयोग मे मुख्तार अंसारी की पेशी 19 को
मऊ : सदर विधायक मुख्तार अंसारी का विधायक निधि के दुरूपयोग व धोखा धडी के सरायलखन्सी थाने के मामले मे सोमवार को ज्यूडिशियल रिमाण्ड की पेशी थी ।प्रभारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सन्तोष कुमार वर्मा ने मुख्तार अंसारी का बांदा जेल से विडियो कान्फ्रेसिग के द्वारा रिमाण्ड स्वीकृत कर अगली पेशी हेतु 19 जुलाई की तारीख नियत कर दी । विडियो कान्फ्रेसिग के दौरान मजिस्ट्रेट ने बंदी मुख्तार अंसारी का कुशल क्षेम पूछा ।बताया जाता है कि सरायलखन्सी थाना क्षेत्र के सरवां स्थित बैजनाथ यादव पूर्व प्रधान के विद्यालय को विधायक निधि से मानक के विपरीत अवैध तरीके से सदर विधायक ने 44 लाख रूपया दो बार मे धन उपलब्ध कराया था । इस मामले मे थाना सरायलखन्सी मे धोखाधडी व षडयन्त्र का मामला पंजीकृत किया गया । इसी मामले की विवेचना कोतवाली प्रभारी वी के श्रीवास्तव द्वारा की जा रही है । इस दोरान मामले के विवेचक मुख्तार अंसारी के वकील व एस पी ओ मौजूद रहे ।
























































Leave a comment