भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा किया गया वृक्षारोपण
लालगंज आजमगढ : भारतीय जनता पार्टी के सिधौना मंडल में वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत मंडल महामंत्री आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में देवगांव मेहनाजपुर रोड पर स्थित अपने ग्राम कलीचाबाद में शंकर बाबा के मंदिर पर मंडल अध्यक्ष अवधराज यादव तथा ग्राम वासियों के साथ वृक्षारोपण किया । आशीष सिंह ने बताया कि इस शिव मंदिर के उक्त स्थान पर जहां वृक्षारोपण किया गया है पीपल बरगद पाकड़ का एक विशाल वृक्ष हुआ करता था जो पिछले साल तेज आंधी में गिर गया था जिसके कारण पुनः इन पौधों का वृक्षारोपण किया गया।मंडल अध्यक्ष अवधराज यादव ने वहां पर उपस्थित लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने एवं पेड़ पौधों का हमारे जीवन मे कितना महत्व है इस पर प्रकाश डालते हुए लोगों का आभार व्यक्त किया।इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में जनता सहयोग इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक भानु प्रकाश सिंह ,आलोक सिंह, विकास सिंह ,उमाकांत पांडेय, अमित सिंह, सुनील सिंह सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
























































Leave a comment