तमंचा, चाकू से पुलिस पर हमला करने वाले चोर गैंग से संबंधित दो अभियुक्त गिरफ्तार
●सरायमीर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
तमंचा,चाकू तथा चोरी के माल बरामद
विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर की गई चालान
निज़ामाबाद आज़मगढ़ : स्थानीय तहसील के सरायमीर पुलिस को उस वक़्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब चोरी गैंग से संबंधित गोविंदा बनवासी पुत्र सुरजबली साकिन इब्राहिमपुर अम्बारी थाना फुलपुर हाल पता कैथोली थाना दीदारगंज आज़मगढ़ व प्रकाश बनवासी उर्फ प्रसाद पुत्र शोभनाथ उर्फ शोभई साकिन कैथोली थाना दीदारगंज आज़मगढ़ को 07 अदद मोटर पम्प,02 अदद बिजली मोटर,01अदद टुल्लू मोटर,01 अदद तमंचा 315 बोर,01 अदद जिन्दा कारतूस,01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व 01अदद चाकू के साथ डेमरी मोड़ से गिरफ्तार कर लिया
बता दें कि विगत 03,07,21 को सरायमीर थाने में वादी शाह आलम पुत्र मतीउद्दीन निवासी कौरागहनी थाना सरायमीर द्वारा मु0 आ0 स0 94/21 धारा 380/457 IPC पम्प मोटर की चोरी के संबंध में दर्ज कराया गया था जिसकी तफ्तीश एस आई रामप्रसाद द्वारा की जारही थी जिसके संबंध मे मय हमरहियांन रवाना होकर मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित माल और अज्ञात चोरों की सुरागरसी मे मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर डेमरी मोड़ पहुच कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया ।
























































Leave a comment