Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ग्राम प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि ने विकासखंड कोपागंज अंतर्गत अलिहासपुर में लगाए 120 पौधे


मऊ।विकासखंड कोपागंज क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत अलिहासपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्राम प्रधान सविता सिंह तथा प्रधान प्रतिनिधि शिवेश प्रताप सिंह द्वारा आज अपनी ग्राम पंचायत स्थित हनुमान मंदिर विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय तथा ग्राम समाज की खाली जमीन पर 120 की संख्या में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निवेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी निर्देश के क्रम में यह कार्यक्रम किया जा रहा है, पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण करना हम सभी ग्राम वासियों का परम कर्तव्य है ,पौध रोपण से गांव का आसपास के लोगों को शुद्ध प्राण दायिनी वायु मिलेगी आगे उन्होंने कहा ने कहाकि पेड़ पौधे केवल हरियाली व फल ही नहीं देते अपितु हमारे लिए जीवन दाता का काम करते हैं साथ हीऑक्सीजन प्रदाता पर्यावरण संरक्षण व जीवन रक्षा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निभाते हैं | इस अवसर पर मुरारी सिंह, रोशन, राजन सिंह ,दिनेश सिंह, भोला ,अभिलाष सिंह, सुंदरम सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh