Latest News / ताज़ातरीन खबरें
साधन सहकारी समिति का ताला तोड़कर57कुंटल गेंहू और चावल की चोरी
लालगंज (आजमगढ़ )देवगांव कोतवाली अन्तर्गत बैरिडिह में स्थित साधन सहकारी समिति लि. का ताला तोड़ कर लगभग 57कुन्तल गेहूँ व चावल चोर उठा ले गए । घटना कि सूचना देवगांव पुलिस द्वारा दर्ज नही किया गया । साधन सहकारी समिति लि.बैरिडिह के सचिव हरिशंकर ओझा ने बताया कि नित्य कि भाति शुक्रवार को शाम समिति में ताला बन्द कर लालगंज स्थित अपने आवास पर चला आया । शनिवार को जब समिति पर पहुंचा तो देखा कि ताला टूटा हुआ है़ । अन्दर देखने पर मालूम हुआ कि 32कुन्तल गेहूँ 24.79कुन्तल चावल गायब था । घटना कि सूचना देवगांव कोतवाली को दें दिया गया ।इस सन्दर्भ में प्रभारी निरीक्षक देवगांव ने बताया कि सूचना मिली है़ जांच कि जा रही है़ अभी तहरीर नही मिली है़ । घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है़ ।
























































Leave a comment