पुलिस ने दो बदमाशो को किया गिरफ्तार : मऊ
मऊ : रतनपुरा में लुट के इरादे से आ रहे दो बदमाशों को शुक्रवार की देर रात्रि चौकी प्रभारी रतनपुरा गंगासागर मिश्र ने अपने हमराहीयो के साथ धर दबोचा उनके पास से 315 बोर का कट्टा जिंदा कारतूस एवं 303 बोर का एक अदा जिंदा कारतूस कट्टा एवं बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस गाड़ी बदमाशों के पास से बरामद कर वांछित धाराओं में उन्हें न्यायालय भेज दिया गया शुक्रवार की देर रात्रि चौकी प्रभारी रतनपुरा गंगासागर मिश्र कांस्टेबल जगदीश सोनकर अनिल कुमार सुरेश चौधरी के साथ गश्त पर थे इसी दौरान दो संदिग्धों को बाइक से आता देख दोनों का पीछा किया पुलिस को पीछे आता देख बदमाशों ने अपनी गति तेज कर दी परंतु पुलिस ने मेऊडी कला चट्टी पर बदमाशों को धर दबोचा पूछने पर अभियुक्त गण में से एक ने अपना नाम अभय यादव उर्फ गोलू पुत्र अमरनाथ यादव एवं दूसरे ने अपना नाम विशाल कुमार सूर्यवंशी पुत्र अमरनाथ राम निवासी पहसा बताया बदमाशों के पास से 315 बोर एवं 303 बोर का एक एक अदद कट्टा एक एक अदद जिंदा कारतूस एवं बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद कर लिया और इनके विरुद्ध एमबी एक्ट की धारा 207 के तहत मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया तथा 3 / 25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर उनका चालान कर दिया गया बदमाशों ने बताया की रतनपुरा में लूट की घटना को अंजाम देने के इरादे से जा रहे थे पुलिस की इस सफलता पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है और राहत की सांस ली है
























































Leave a comment