Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कोविड योद्धाओं को बदनाम करने वाले यही लोग,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पर नदारत रहे ओ पी डी मे तैनात डाक्टर

 महराजगंज आजमगढ़ - मरीज पस्त, डाक्टर मस्त ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पर नदारत रहे ओ पी डी मे तैनात डाक्टर बतादें  कि स्थानीय विकास खंड के भैरव धाम स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज सुबह 9:30 बजे केंद्र पर मीडिया के लोग ज़ब पहुंचे तो मरीज डाक्टर को दिखाने के लिए इंतजार में बैठे थे जबकि डाक्टर का चेंबर खाली पड़ा था तो वहीँ रजिस्ट्रेशन काउंटर भी खाली पड़ा रहा |मौके मौके पर फार्मासिस्ट आलोक कुमार राय, जयराम, रामायण श्रीवास्तव तथा लैब टेक्नीशियन राकेश यादव मौजूद मिले | केंद्र पर कोविड टीकाकरण के लिए 4 बूथ बनाये गये थे जिसपर टीकाकरण हेतु लोगों कि लम्बी कतार लगी रही | ओ पी डी के लिए आये मरीजों ने बताया कि डाक्टर अपने चेंबर मेअभी नहीं है पिछले एक डेढ़ घंटे से हम लोगों उनके आने के इंतजार मे बैठे है | इस सम्बन्ध मे जनपद के मिर्जापुर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी एवं महराजगंज स्वास्थ्य केंद्र के लिए अतिरिक्त प्रभार के रूप मे प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रभारी डाक्टर प्रवीण चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि केंद्र पर स्वास्थ्य कर्मिओं व डाक्टरों का रोस्टर बना हुआ है जिसके अनुसार लोग ड्यूटी पर आते है चुंकि मुझे दोनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को देखना है इस लिए मैं प्रतिदिन मिर्ज़ापुर का काम निपटाने के बाद महराजगंज आता हूँ | उन्होंने बताया कि ओपीडी हेतु दो स्थाई चिकित्सकों डा. अरविंद कुमार गौतम व डाक्टर अंगद यादव की तैनाती की गई है । रोस्टर के अनुसार आज सुबह 8:00बजे से डाक्टर अंगद यादव की ड्यटी निर्धारित है | किंतु यदि वो समय पर ओ पी डी के लिए अपने चेंबर में मौजूद नहीं है तो यह गलत है और लिखित रूप से इसकी जानकारी अपने उच्चाधिकारी को दी जाएगी और उनके निर्देशन पर प्रशासनिक कार्यवाही की जाएगी | लोगों से यह भी जानकारी मिली कि डाक्टर अंगद यादव आदतन कभी समय से अपने चेंबर मे नहीं आते |ऐसी दशा मे लोग घंटों इंतजार करते है और सरकारी सुविधाओं की आस मे चेंबर मे मौजूद कुर्सी को निहारते रहते है |आम लोगों की इस बेबसी से पता नहीं कब निजात मिलेगी और कब जनता के पैसों से ऐशोआराम की जिंदगी जीने वाले कुछ डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मी सुधरेंगे |


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh