Latest News / ताज़ातरीन खबरें

एक और फर्जी शिक्षक पर गिरी गाज ,गिरफ्तार

आजमगढ़ – थाना-रौनापार में 1 वांछित फर्जी शिक्षक गिरफ्तार किया गया। वादी मुकदमा राजेश कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी हरैया के लिखित तहरीर के आधार पर थाना पर मु0अ0सं0 57/21 धारा 419/420/467/468/471 भादवि बनाम (1) कमलनरायन मिश्रा पुत्र स्व0 कपिलदेव मिश्रा निवासी 590-ए बर्रा-6 थाना बर्रा जनपद कानपुर नगर के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। शुक्रवार को दाम महुला के स्कूल के गेट के पास से समय करीब 10.20 बजे कमलनरायन मिश्रा पुत्र स्व0 कपिलदेव मिश्रा को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया। जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 29 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh