Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नवागत बीएसए ने किया पदभार ग्रहण : मऊ

नवागत बीएसए ने किया पदभार ग्रहण
मऊ-लगभग 7 माह से रिक्त चल रहे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मऊ के पद पर संतोष कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। अपरान्ह लगभग 3 बजे जनपद और प्रदेश की स्कूली शिक्षा में अलख जगाते हुए एक नई क्रांति का सूत्रपात करने वाले ICT INNOVATORS GROUP ने सतीश कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय रकौली के नेतृत्व में नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उनके कार्यालय में भव्य स्वागत करते हुए फूल माला और बुके देकर स्वागत किया। स्वागत के क्रम में सतीश कुमार सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मऊ को अवगत कराया कि जनपद मऊ वर्ष 2012 से स्कूली शिक्षा में विभिन्न नवाचारों के साथ स्कूली शिक्षा में ICT के प्रयोग का कटी करते हुए प्रदेश के शिक्षकों का मार्गदर्शन करता चला आ रहा है और आपके नेतृत्व में पुनः कुछ अन्य नवीन उल्लेखनीय कार्य करने को उत्सुक है। कार्यक्रम में अंजनी कुमार सिंह, पंकज सिंह तोमर, रविकांत सिंह, धनंजय सिंह, राजेश राय, श्रीनिवास सिंह, ज्ञानचंद, अनिल कुमार सिंह, अनिल गुप्ता, धर्मराज चौहान आदि अध्यापक उपस्थित थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh