Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घरेलू विवाद मे पुत्र द्वारा हुई पिटाई से पिता की मौत


        आजमगढ़। जीयनपुर थाना क्षेत्र के सगड़ी में बृहस्पतिवार की रात्रि में पिता पुत्र के बीच घरेलू विवाद में मारपीट के दौरान पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घायल होने के बाद इलाज के दौरान उनकी मौत होने के बाद पुलिस ने पुत्री की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया।
        परिजनों ने बताया कि कई बार पिता पुत्र में बहस हो चु‍की थी मगर मारपीट के बाद उनकी हालत और खराब हो गई। रात में ही उनको अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और देखते ही देखते हालत खराब होने से उन्‍होंने दम तोड़ दिया।
      परिजनों के अनुसार नथ्थूपुर गांव में रात्रि 12:00 बजे पिता जिस्सू (55) पुत्र बिठ्ठू और छोटा पुत्र सिकंदर के बीच कहासुनी के उपरांत पुत्र ने पिता को मारा पीट कर चोटिल कर दिया। मारपीट के दौरान लगी गंभीर चोट की वजह से आनन फानन उन्हें इलाज के लिए निजी डॉक्टर के पास भर्ती कराया। हालत गंभीर होने की वजह से उनकी रात्रि दो बजे के करीब मौत हो गई। वहीं उनकी पुत्री राजकुमारी देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच में जुटी पुलिस के अनुसार मृतक को दो पुत्र और छह पुत्रियां हैं। सभी का विवाह हो गया है और उनकी पत्नी की भी पूर्व में मौत हो चुकी है। वहीं रात में मौत की सूचना मिलने के बाद पुत्रियों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh