Latest News / ताज़ातरीन खबरें

तहसील परिसर से बाइक चोरी हो जाने से मचा हड़कंप : लालगंज

लालगंज (आजमगढ़ )स्थानीय तहसील परिसर से शुक्रवार को बाइक चोरी हो जाने से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया ।बरदह थाना क्षेत्र के सिसरेड़ी गांव निवासी सूरज पुत्र जगधारी राम शुक्रवार को अपने किसी काम से तहसील आए थे । संघ भवन के पास बाइक लॉक करके अधिवक्ता के पास बैठे थे । लगभग 12बजे संघ भवन से बाहर निकलने पर बाइक को न देख कर सन्न रह गए ।बाइक गायब होने कि खबर से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया । इधर-उधर खोजबीन करने के बाद कोई जानकारी न मिलने पर 112नम्बर व पुलिस चौकी को सूचित किया ।पुलिस कर्मियों ने मौके पर आ कर जांच-पड़ताल किया ।तहसील परिसर से आए दिन बाइकों के गायब होने से तहसील परिसर में आने वाले लोगों में हमेशा बाइक के गायब हो जाने का भय बना रहता है़ । तहसील परिसर में ही क्षेत्राधिकारी कार्यालय व पुलिस चौकी रहने के बाद भी बाइक चोर आए दिन बाइक ले कर फरार हो जा रहे है़ ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh