Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्रांतीय चिकित्सा संघ द्वारा डॉ बिधान चंद्र राय की स्मृति में मनाया गया राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस

अतरौलिया ।प्रांतीय चिकित्सा संघ द्वारा डॉ बिधान चंद्र राय की स्मृति में मनाया गया राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस। बता दें कि बृहस्पतिवार सायं 100सैया संयुक्त चिकित्सालय अतरौलिया में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ए के मिश्रा तथा प्रांतीय चिकित्सा संघ के अध्यक्ष डॉ विनय कुमार सिंह यादव के संयुक्त नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर करोना कॉल में अपनी जान गंवाने वाले डॉक्टरों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर डॉक्टरों द्वारा दो मिनट का मौन भी रखा गया।ज्ञात हो कि 1 जुलाई राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस के अवसर पर पूरे देश मे डॉ बिधान चंद्र राय के समिति दिवस के रूप में मनाया जाता है। वह ना ही सिर्फ एक कुशल चिकित्सक व सर्जन थे बल्कि एक अच्छे मैनेजर और राजनीतिज्ञ भी थे ।विधान चंद्र राय ने समाज को निरोग तथा सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए जो रास्ता दिखाया था उसके लिए आज भी लोग कृत संकल्पित हैं। इस अवसर पर उपस्थित डॉक्टरों ने यह संकल्प लिया कि हम चिकित्सा के क्षेत्र में जो भी आएगा अपनी अंतिम सांस तक अपनी योग्यता के अनुसार बिना भेदभाव के इलाज करेंगे। इस मौके पर करोना कॉल में जो भी डॉक्टर शहीद हुए थे उन्हें कैंडल जलाकर सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। स्वास्थ्य अधीक्षक डॉक्टर ए के मिश्रा ने सर्वप्रथम अतरौलिया के डॉक्टरों को धन्यवाद देते हुए बताया कि कॅरोना काल में आप लोगों की सेवा काफी सराहनीय रही है। तहसील स्तर पर हमेशा इस तरह का आयोजन होना चाहिए तथा किसी भी संघ को इसमें कोई हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए, वहीं संघ को मजबूती देते हुए बताया कि बहुत जरूरी हो तभी आप लोग संघ के पास जाएं और उनकी मदद ले । प्रांतीय चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ विनय कुमार सिंह यादव ने बताया कि कॅरोना काल के दौरान हमारे बहुत से साथी शहीद हुए हैं आज का दिन हम अपने सभी शहीद साथियों को ही समर्पित करते हैं और उनको नमन करते हैं। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि परिजनों को ईश्वर इस विकट परिस्थिति में हिम्मत दें। इस मौके पर डॉक्टर ए के मिश्रा, प्रांतीय चिकित्सक संघ के अध्यक्ष डॉ विनय कुमार सिंह यादव, डॉ रंजीत ,सीएमएस डॉक्टर के के झा ,वाई के राय, शिवा सिंह ,वीरेंद्र गौतम ,अलेंद्र ,गोविंद गुप्ता ,धनंजय पांडे, देवेंद्र, अजहर सिद्धकी ,मुकेश ,विधान चंद्र विश्वास ,हमीर सिंह ,संतोष वर्मा ,राजन वर्मा ,अली हसन, आर पी पाल, अरविंद गौतम, अवधेश वर्मा समेत लोग मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh