Latest News / ताज़ातरीन खबरें

माँ ने किया जमीन बैनामा,पुत्रों ने माँ को दिखाया मानसिक रोगी,मामला गम्भीर

बिलरियागंज/आजमगढ़ स्थानीय थाना क्षेत्र बिलरियागंज के ग्राम सहाबुद्दीनपुर निवासी शहनवाज पुत्र अब्दुल अजीज ने कल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सगड़ी को एक लिखित तहरीर दिया जिसमें उल्लेख किया गया कि भुमाफियाओ द्वारा मेरी ज़मीन पर जबरदस्ती पुलिस के मौजुदगी में कब्जा कराया गया है जबकि इसका मुकदमा सिविल कोर्ट आजमगढ़ में चल रहा है बताया गया कि मेरी मां जहरुनिशा विगत कई वर्ष पुर्व मानसिक रूप से बिमार थी और हम तीनों भाई बाहर रहकर जिविका चलाते रहे कि गांव के ही कुछ लोगों ने विधवा पेंशन के बहाने हमारी मां से अगुठा लगवा कर जमीन का बैनामा करा लिया जब मां कुछ होश में आई तो वह हम लोगों को सारी बात बताई और उसी समय बैनामा निरस्तीकरण का दावा भी कराकर वहां ब्यान भी दी कि मेरी हालत ठीक नहीं थी उसी समय मुझसे सब लोग उप निबंधक कार्यालय में एक अंगुठा लगवा लिये लिहाजा उक्त बैनामा को कैशिल किया जाय और जहरुनिशा के पुत्र शहनवाज पुत्र अब्दुल अजीज सहाबुद्दीनपुर ने ज्ञापन तहसील सगड़ी को देकर बताया कि जब तक कोर्ट मुकदमे का फैसला नहीं हो जाता तब कोई जोर-जबरदस्ती विरोधी ना करें व जमीन कब्जाने के लिए धमकी ना दे । जिसमें एस डी एम सगड़ी ने बिलरियागंज एस ओ को आदेशित किया कि आवेदक के अंस की भुमि पर अवैध कब्जा न होने दे जबकि परिजनों द्वारा बताया गया कि दो दिन पूर्व बिलरियागंज पुलिस ने पहुंच कर टिन शेड मंन्डई आदि सामान हमारे घर से हटवा दिया था।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh