Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मधुबन व्यापार मंडल के अध्यक्ष की धर्मपत्नी का आकस्मिक निधन : मऊ


मऊ।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मधुबन के अध्यक्ष गिरजा शंकर मौर्य की धर्मपत्नी श्रीमती सोनी देवी उम्र 60 वर्ष का हृदय गति रुकने से बुधवार के दिन निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही व्यापारियों में शोक की लहर छा गई।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मधुबन तहसील अध्यक्ष गिरजा शंकर मौर्य की एकमात्र पुत्री जिसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व लखनऊ हुई थी, मां के निधन का समाचार सुनते ही रात्रि में ही वह लखनऊ से मधुबन आ गई, और अपने मां का अंतिम दर्शन किया। मृतका सोनी देवी का अंतिम संस्कार दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम घाट पर किया गया ।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मधुबन के तहसील अध्यक्ष गिरजा शंकर मौर्य की धर्मपत्नी सोनी देवी के आकस्मिक निधन पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। वही दोहरीघाट व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिव कुमार जयसवाल अपने पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ मौजूद रहे।निधन की सूचना पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री स्वतंत्र कुमार साहू उर्फ मुन्ना ने गिरजा शंकर मौर्य के आवास पर पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में आनंद ओमर ,जगदीश प्रसाद गुप्ता, जिला संगठन मंत्री फतेह बहादुर गुप्ता ,राम नारायण साहू, अभय तिवारी, प्रह्लाद गुप्ता ,आनंद बरनवाल, मनिंदर यादव, मनोज साहू, विजय जायसवाल ,गोपाल साहू ,रवि यादव, विनोद यादव आदि प्रमुख थे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh