Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सड़क छतिग्रस्त होने से आवागमन में बडी मुश्किले

मऊ.: ब्लाक कोपागंज अन्तर्गत कसारा मोड़ कोपागंज से कसारा को जाने वाली सड़क जो पहले से ही क्षतिग्रस्त थी, अब बारिश के चलते और अधिक जर्जर हो चुकी है. इस सड़क पर चलना आम जनता के लिए काफी मुश्किल हो गया है. कोपागंज कसारा मोड़ से कसारा की दूरी करीब 5.50 किलोमीटर है. यह सड़क कसारा में जाकर मऊ मधुबन वाली सड़क से मिलती है. इस वक्त इस सड़क की हालत काफी दयनीय है.कई स्थानों पर सड़क टूट गयी है तथा बडे़ बडे़ गड्ढे बन चुके हैं. साइकिल, मोटरसाइकिल सवार जान हथेली पर रख कर इस सड़क से गुजरते हैं. इस सड़क से भारी वाहन भी काफी संख्या में गुजरते हैं. रात को इस मार्ग से गुजरने में छोटे वाहन चालकों की हालत खस्ता हो जाती है. इस वक्त जबकि हर तरफ सड़कों का निर्माण व मरम्मत हो रहा है परन्तु यह सड़क उपेक्षित पडा़ है. क्षेत्रिय लोगों ने जनहित में सड़क के मरम्मत की मांग किया है.


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh