40 वर्षों से चले आ रहे जमीनी विवाद मे फैसला आने के बाद प्रशासन ने दिलाया कब्जा
अतरौलिया,लगभग 40 वर्षों से चले आ रहे जमीनी विवाद मे फैसला आने के बाद प्रशासन ने दिलाया कब्जा। स्थानीय थाना क्षेत्र के छितौनी खास गांव में कई वर्षों से चले आ रहे जमीनी विवाद में उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर का फैसला आने के बाद नायब तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया पंकज पांडे ,उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह आदि लोग फोर्स के साथ पहुंचकर पीड़ित को जमीन का कब्जा दिलाया। स्थानीय नगर पंचायत निवासी लालजी सोनकर ने जिलाधिकारी आजमगढ़ को इस आशय का शिकायती पत्र 3 जून 2021 को दिया था की ग्राम छितौनी खास में गाटा संख्या 123 मि. रकबा 0.284 हेक्टेयर संक्रमणीय भूमि उसने मिठाई लाल पुत्र पलटू से 29/8/ 2018 को पंजीकृत बैनामा के रूप में लिया था। उक्त भूमि के खतौनी की अमलदरामत तहसीलदार बुढ़नपुर के आदेश से 12 मार्च 2021 को हो चुकी थी।फिर भी बालचंद व वकील पुत्र सहराम द्वारा प्रार्थी के बैनामा शुदा भूमि पर जबरदस्ती गुंडई के बल पर कब्जा किए थे ।जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर द्वारा एक टीम बनाकर आज पीड़ित को उसके भूमि का कब्जा दिलाया गया। इस मौके पर पुलिस फोर्स के साथ राजस्व निरीक्षक श्याम सुंदर यादव, लेखपाल अजीत कुमार, रोशन द्विवेदी भी मौजूद रहे।
























































Leave a comment