Latest News / ताज़ातरीन खबरें

18 वर्ष युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने पर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़। रानी की सराय थाने की पुलिस ने 18 वर्षीय युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में बंदी बना लिया।रानी की सराय थाना क्षेत्र के दिलौरी गांव में बीते वर्ष 13 दिसंबर को प्रेम प्रपंच के चलते हुई पंचायत के दौरान प्रेमी युवक द्वारा अपनी प्रेमिका के साथ शादी से इनकार कर दिया गया। प्रेमी द्वारा प्रेमिका को आत्महत्या कर लेने का ताना मारने पर आत्मग्लानि से दुखी हुई युवती ने घर जाकर फांसी लगा ली। इस मामले में मृतका के पिता ने गांव के ही युवक के खिलाफ पुत्री को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी की तलाश कर रही पुलिस को बुधवार की सुबह सूचना मिली की उक्त आरोपी क्षेत्र के शंकरपुर चेक पोस्ट पर मौजूद है। पुलिस तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया किशन पुत्र कन्हैया रानी की सराय क्षेत्र के दिलौरी गांव का निवासी बताया गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh