Latest News / ताज़ातरीन खबरें

वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू : मऊ

मऊ : प्रशासन द्वारा नगर में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था नगर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जनता के सुझाव पर जिला प्रशासन द्वारा नगर में वन वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जा रही है जो दिनांक 30 जून 2021 से प्रातः सुबह 9:00 से 8:00 बजे रात तक रहेगी , यातायात व्यवस्था इस प्रकार रखी गई है कि मिर्जा हादीपुरा की तरफ से आने वाले सभी तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों को टीसीआई मोड़ से बंधा की ओर मोड़ दिया जाएगा वहां से ढेकुलिया घाट पुनः वहां से या बलिया मोड़ या जिनको शहर में आना है वो रेलवे क्रॉसिंग कोतवाली होते हुए रौजा होते हुए सदर चौक होते हुए वापस मिर्जाहादीपुरा जा सकते हैं इस प्रकार शहर में एकल व्यवस्था प्रारंभ की गई है। टीसीआई मोड़ से कोतवाली तक वन वे ट्रैफिक रहेगी ,जिसमें आप सभी से अपेक्षा की जाती है कि इस ब्यवस्था में जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।
ट्रैफिक जाम को रोकने के लिए चलाया गया अभियान, रोड के किनारे अतिक्रमण को हटाया गया
रिपोर्टर- सतीश कुमार पांडेय
स्थान-मऊ
मऊ में यातायत को लेकर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है कई घंटे तक रास्तों एकदम जाम हो जाता है जिसको लेकर आज जिला प्रशासन ने रोड के किनारे लगे हुए अतिक्रमण को हटाया गया गाजीपुर तिराहा के पुलिस चौकी के बगल में रास्ते को डायवर्ट किया गया ताकि आने जाने वाले राहगीरों को वह टू व्हीलर फोर व्हीलर वाहनों इत्यादि को जाने में कोई बाधा ना हो इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट जे एन सचान सीओ सिटी कोतवाल इत्यादि प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे
      वहीं सीओ सिटी ने बताया कि मऊ में जहां भी आवागमन में दिक्कत होगी जिन कारणों से दिक्कत होगी उसका निपटारा किया जाएगा इसी उपलक्ष में गाजीपुर से लेकर कचरी तक रोड के किनारे लगे अतिक्रमण हटाया गया और गाजीपुर तिराहा पुलिस बूथ के पीछे से डायवर्ट किया गया। जिससे यातायात में कोई बाधा न पड़े या अभियान तब तक चलता रहेगा जब तक मऊ शहर से यातायात की समस्या का पूरी तरह निपटारा ना हो जाए
बाइट- धनंजय मिश्र( सीओ सिटी)


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh