उपनिरीक्षक के सेवानिवृत्त कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने दिया ढेर सारी शुभकामनाए,साथ में नम आंखों से दी विदाई
फरिहा/मुहम्मदपुर, आज़मगढ़ । गंभीरपुर थाना परिसर में सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश श्रीवास्तव के सेवानिवृत्त होने के पश्चात विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ साथ पत्रकार समुदाय के लोग और समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक ज्ञानू प्रिया व संचालन वरिष्ठ उप निरीक्षक नवल किशोर सिंह ने किया । वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बरिष्ठ पत्रकार मास्टर अंसार सहित उपस्थित लोगों ने बारी बारी से अपने अनुभवों को उपनिरीक्षक ओमप्रकाश श्रीवास्तव के साथ व्यतीत किये गए को साझा किया । सभी उपस्थित लोगों ने उपनिरीक्षक के सेवानिवृत्त होने पर उनको ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ नम आंखों से विदाई दिया ।
थाना परिसर में मौजूद उप निरीक्षक हरिचरण यादव अमरनाथ यादव राजेंद्र प्रसाद पटेल ,लाल सिंह , कांस्टेबल उदयभान गुप्ता , सौरभ सरोज , मास्टर अंसार, अशोक विश्वकर्मा ,अशोक मिश्रा अभिषेक उपाध्याय ,रामअवतार स्नेही, आफताब आलम, डॉ एस पी यादव ,राहुल पांडेय ,राजेंद्र प्रसाद आदि लोग रहे ।
























































Leave a comment