सावन शिव गीत की शूटिंग देखने के लिए उत्साहित दिखे ग्रामीण
लालगंज आजमगढ : स्थानीय विकास खण्ड अंतर्गत गिरधरपुर ग्राम सभा में प्रसिद्ध पातालपुरी महादेव मंदिर तथा बुढ़ाऊ बाबा मंदिर व काली माता मंदिर पर सावन में गाए जाने वाले शिव भजन कांवर गीत की शूटिंग की गई जिसमें लोकगीत गायक पवन उर्फ छोटू द्वारा गाये गीत पर फिल्मांकन किया गया जिसमें पातालपुरी महादेव की महिमा का वर्णन है साथ ही साथ देवगांव क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल काली माता मंदिर तथा बुढ़ाउ बाबा मंदिर को गीत के माध्यम से उनकी प्रसिद्धियों का वर्णन किया गया। लोकगीत गायक पवन का कहना है कि उनकी जन्मस्थली देवगांव है और उनका मानना है कि पातालपुरी महादेव जी का आशीर्वाद उनके साथ हैं इसीलिए उन्होंने पातालपुरी महादेव के महिमा का गीत के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं उनके इस प्रयास में अभिनेत्री गुड़िया सिंह राइटर डायरेक्टर राजपति द्विवेदी और कैमरामैन माली चंदन जी का विशेष योगदान है। फिल्मांकन के दौरान मुख्य सहायक रामानंद साहू संतोष साहू मनोज साहू अखिलेश सेठ अशोक प्रजापति प्रधान आदि लोग उपस्थित रहे।
























































Leave a comment