Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मनोज राय के घुलमिलकर मिलने के अंदाज से सभी हुए भावविभोर, निर्विरोध निर्वाचन पर बधाई

●मनोज राय के घुलमिलकर मिलने के अंदाज से सभी हुए भावविभोर

●निर्विरोध निर्वाचन पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय को मिल रही है बधाई
मऊ :प्रतिष्ठापरक जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी एवं जन प्रिय नेता मनोज कुमार राय के निर्विरोध निर्वाचन के बाद लगातार बधाइयां मिल रही है।लोग उनके आवास पर पहुँच करउनको माला पहनाकर बुके भेंट कर उनको बधाई दे रहे हैं आज दूसरे दिन भी लोग उनके सहादतपुरा स्थित आवास पर पहुंचकर जीत की अग्रिम बधाई दे रहे हैं। साथ हीं जिले के विकास कार्यों को तेजी के साथ आगे बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श भी किया।इसी क्रम में आज राज्य संयुक्त कर्मचारी परिषद मऊ की तरफ से मनोज राय को बुके भेंट कर बधाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।बधाई देने वालों में राज्य संयुक्त परिषद के संरक्षक राजेश कुमार,रामाश्रय यादव अध्यक्ष विवेकानंद गुप्त जिलामंत्री, ब्रह्मस्वरुप मिश्र संप्रेक्षक, सतीश चन्द्र यादव उपाध्यक्ष सहित अनेकों पदाधिकारियों ने उनको शुभकामनाएं दी।
आज उनके हजारो समर्थकों ने उनके आवास पर पहुँच कर बधाई दी।अपने मिलनसार एवं मृदुभाषी छवि के अनुरूप मनोज राय सबसे गले मिले,बुजुर्गों का पैर छू आशीर्वाद लिया तो छोटों को दिल से लगाकर सबको भाव विभोर कर दिया।हमेशा से मृदुल स्वभाव के व्यवहार कुशल मनोज राय के जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद एक दूसरे से मिलने केकार्य शैली को सभी ने सराहना की कितना विनम्रता से मिल रहे हैं अध्यक्ष जी। बताते चले कि भाजपा नेता मनोज कुमार राय ने अपना राजनीतिक सफर डीसीएसके पीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव से किया था। वे डीसीएसके पीजी कालेज में महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए थे।वे पूर्व में कोपागंज में ब्लाक प्रमुख भी रहे उन्होंने अपने कार्यकाल में कोपागंज विकास खण्ड में ऐतिहासिक कार्य किये आज उनके जिला पंचायत अध्यक्ष बनने पर लोग उनमें विकास पुरूष कल्पनाथ राय की छवि देख रहे हैं और लोगों को लग रहा है कि मनोज राय मऊ में विकास की गंगा बहाने के लिए भगीरथ प्रयास करेंगे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh