आकाश साहनी हत्याकांड का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
(मऊ) : जिले की हलधरपुर पुलिस ने आकाश साहनी हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है ।तथा इस प्रकरण में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताया जाता है कि आकाश साहनी पुत्र झिलमिट साहनी 18 वर्ष हलधरपुर थाना क्षेत्र के नगवा ग्राम पंचायत का निवासी था। वह बीते 13 जून 2021 को अपने घर से मोबाइल पर किसी से 1 घंटे बातचीत करने के बाद साइकिल लेकर घर से निकल गया। 14 जून को जब वह वापस नहीं लौटा तो उसके बड़े भाई बुद्धि राम साहनी ने हलधरपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी, और 16 जून 2021 को कासिमाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत अलावलपुर ग्राम के समीप तमसा नदी में उसकी तैरती हुई लाश मिली । जिसे हलधरपुर पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई ।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके पसली की चार हड्डियां टूटी हुई और सिर में चोट के निशान पाए गए। जिससे उसकी हत्या की आशंका को बल मिला। पुलिस इस प्रकरण की गंभीरता से जांच पड़ताल करती रही। तथा हलधरपुर थाना क्षेत्र के नगवा ग्राम पंचायत से चार पांच लोगों को उठाया भी, और पूछताछ करके छोड़ दिया। परंतु पुलिस की जांच पड़ताल चलती रही। इस हत्याकांड में पूछताछ के दौरान इसकी परत दर परत खुल गई ।पुलिस की जांच पड़ताल में यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक आकाश साहनी और उसके गांव के विशाल यादव पुत्र बब्बन यादव की आपस में दांत कांटे की दोस्ती थी ।विशाल यादव का गांव के ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी आकाश साहनी को थी ।दोनों को उसके घर के आने जाने के दौरान आकाश साहनी का भी झुकाव उस लड़की की तरफ हो गया। पुलिस की जांच के अनुसार आकाश साहनी और उसकी माशूका के बीच चल रहे प्रेमालाप को 1 दिन उसकी मां ने रंगे हाथ पकड़ लिया ।जिसकी वजह से एक तरफ उसका विशाल यादव से अंदर ही अंदर दोस्ती में खटास पैदा हो गया। वहीं दूसरी तरफ उसके माशूका की मां से भी मामला बिगड़ गया। विशाल यादव इस बात से खफा था कि उसके दोस्त ने उसके साथ गद्दारी की और उसकी माशूका पर हाथ डाल दिया, और माशूका की मां भी इस बात से नाराज थी कि कि आकाश ने अपने मित्र के साथ उसके घर आता था और उसने उसकी लड़की पर हाथडाल दिया। जिसके चलते विशाल यादव और माशूका की मां सुनीता यादव 40 वर्ष पत्नी सुधु यादव ने एक षड्यंत्र के तहत आकाश साहनी की हत्या कर दी।
पुलिस जांच के अनुसार आरोपी विशाल यादव और सुनीता यादव ने षडयंत्र पूर्वक मृतक आकाश साहनी को ढैचा चट्टी पर फोन के जरिए बुलाया ,और उसे बहला-फुसलाकर के विशाल और सुनीता तमसा नदी के गोदाम घाट से 500 मीटर आगे उपटा घाट पर ले गए, और वहां पर सभी लोगों ने शराब पी और जब आकाश साहनी नशे में बोझिल हो गया तो इन दोनों ने डंडे से प्रहार करके उसके सिर और पसली को चोटिल कर दिया, और दोनों ने मिलकर के उसे नदी में ढकेल दिया ,और मृतक की साइकिल और हत्या में प्रयुक्त डंडे को छोड़ कर के दोनों हत्यारे वहां से फरार हो गए। जब 16 जून को पुलिस को उसकी लाश मिली ,तो पुलिस ने अपने जांच-पड़ताल को तेज कर दिया। जिसकी वजह से हत्या का पूरा प्रकरण सामने आ गया ।महिला पुलिस ने गांव में दबिश देकर के सुनीता यादव को दबोच लिया ।जबकि हलधरपुर पुलिस विशाल यादव को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। पुलिस ने आकाश साहनी की लाश मिलने के बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट को भारतीय दंड विधान की धारा 302/120 बी में परिवर्तित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल से मृतक की साइकिल हत्या में प्रयुक्त डंडा तथा शराब की बोतलें बरामद करके उसे सील बंद कर करके अपने कब्जे में ले लिया। इस घटना में जहां एक दोस्त की दगाबाजी सामने आई ।वही एक सिरफिरे मां ने एक होनहार युवक को मौत के घाट उतार कर के अपने मां होने को पूरी तरह से कलंकित कर दिया।























































Leave a comment