Latest News / ताज़ातरीन खबरें

परशुराम सेना के जिला प्रभारी पण्डित प्रेम प्रतीक दुबे के नेतृत्व में संगठन की बैठक सम्पन्न : मऊ


मऊ: ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ परशुराम सेना के तत्वावधान में परशुराम सेना रानीपुर, मऊ की एक बैठक जिला प्रभारी पण्डित प्रेम प्रतीक दुबे के निवास पर सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश प्रभारी डा.अवनीश पाण्डेय जी मौजूद रहे। कार्यक्रम की सुरुवात संगठन के रानीपुर ब्लॉक संरक्षक श्री कृष्णचंद दुबे व श्री भाष्कर दुबे द्वारा परशुराम जी के समक्ष दिप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अभिषेक दुबे (बब्बू दुबे) द्वारा अपने बुलन्द आवाज में किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री विपिन दुबे , श्री मृत्युंजय दुबे, पं०मनीष तिवारी, अनूप दुबे, नितिन दुबे, सौरभ दुबे, अन्तिलेश दुबे, कृष्णा मिश्रा,महावीर चौबे, पवन दुबे (राहुल), सचिन चौरसिया, किशन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहें। सभा को सम्बोधित करते हुए श्री विपिन दुबे ने युवाओं के अंदर नए जोश और उमंग भर करके संगठन को मजबूत करने का काम किया तो वहीं जिला प्रभारी पण्डित प्रेम प्रतीक दुबे ने अपने ओजस्वी भाषण से सबके हृदय पर अपनी एक छवि अंकित करते हुए संगठन के कार्यकारिणी का महत्व समझाया और कहाँ की हमे गर्व है कि हम परशुराम सेना के राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय अजीत कुमार पाण्डेय जी के सानिध्य में कार्य कर रहें है। मुख्य अतिथि डॉ. अवनीश पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि यदि पूर्व स्थापित ब्राह्मण संगठनों ने पूरी निष्ठा के साथ ब्राह्मण उत्थान पर कार्य किया होता तो आज "ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ" की स्थापना नही करनी पड़ती। BSS की परशुराम सेना प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पंकज पाण्डेय के नेतृत्व में पूरे मऊ जिले में हर जरूरतमंद ब्राह्मणों के सहयोग के लिए कार्यरत है जिससे जिले के ब्राह्मणों में अत्यंत खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है कार्यक्रम के समापन में श्री मृत्युंजय दुबे ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया तद्पश्चात भगवान परशुराम के नाम जयघोष कर कार्यक्रम का समापन किया गया


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh