किसान यूनियन द्वारा जोरदार घरना प्रदर्शन : सुल्तानपुर
कादीपुर सुल्तानपुर । भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव राम कृपाल सिंह के नेतृत्त्व में पुलिस व राजस्व कर्मचारियों तथा अधिकारियों की कार्य शैली से क्षुब्ध होकर किसान यूनियन ने ब्लाक परिसर में धरना प्रदर्शन किया । ब्लाक परिसर में धरना कर रहे किसान यूनियन के बीच जब कोई अधिकारी कर्मचारी नही पहुँचा तो किसान यूनियन का गुस्सा फूट पड़ा और वे ब्लाक परिसर से पटेल चौक को राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ बलिया को बंद करने की नियत से पटेल चौक पहुंच गए ।परन्तु तत्काल क्षेत्राधिकारी डॉ कृष्ण कांत सरोज वहाँ पहुंचे और किसानों को समस्याओं के निदान का भरोसा देकर कोतवाली लाये जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग जाम होने से बचा ।उपजिलाधिकारी महेंद्र कुमार सिंह किसान यूनियन के बीच पहुंच कर उनकी समस्याएं सुनी व समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया ।























































Leave a comment