Latest News / ताज़ातरीन खबरें
अधिवक्ता के निधन पर शोक सभा का आयोजन
लालगंज (आजमगढ़ )अधिवक्ता के निधन पर अधिवक्ताओं ने सोमवार को शोक सभा कर अपने को न्यायिक कार्यो से विरत रखा ।स्थानीय तहसील के अधिवक्ता फौजदार राम 57वर्ष कि शनिवार को हृदयाघात से मृत्यु हो गयी । सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन व दी बार एसोसिएशन कि अलग-अलग आयोजित शोक सभा में फौजदार राम को श्रधांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा कि शान्ति हेतु दो मिनट मौन रह कर प्रार्थना कि गयी तथा सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया । शोक सभा में समर बहादुर सिंह, राम सेवक यादव, इंद्रभानु चौबे, आत्मा राम, धर्मेश पाठक, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, अमर नाथ यादव, हामिद अली, सन्तोष राय, लल्ले मिश्रा, प्रसिद्घ नरायन सिंह, राजनाथ यादव सहित काफी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे ।























































Leave a comment