Latest News / ताज़ातरीन खबरें
जिला बदर अभियुक्त हुआ गिरफ्तार : गम्भीरपुर
फरिहा/मुहम्मदपुर, आज़मगढ़ ।थाना गम्भीरपुर पुलिस द्वारा एक जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।प्राप्त जानकारी के मुताबिक गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के अबुसईदपुर गांव निवासी गुड्डू पुत्र अमीन मुकदमा संख्या 128 /21 धारा 10 के अंतर्गत दिनांक 17- 4- 21 को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया था लेकिन अभियुक्त उल्लंघन कर घर पर ही रह रहा था । स्थानीय पुलिस को जानकारी होने पर अपराधी के घर अबूसईदपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में सीनियर सब इंस्पेक्टर नवल किशोर, हेड कांस्टेबल इंद्रपाल ,कांस्टेबल विनोद प्रताप,उदय भान गुप्ता ,सौरभ सरोज आदि रहे ।























































Leave a comment