पूर्व महामंत्री बार से निष्कासित अन्य के खिलाफ भी हुई कार्यवाही : मऊ
मऊ : पूर्व महामंत्री बार से निष्कासित अन्य के खिलाफ भी हुई कार्यवाही,शुक्रवार को सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट मऊ के आमसभा की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई । आमसभा की बैठक मे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डेय ने यह व्यवस्था दिया की दारोगा सिंह एडवोकेट को हमेशा हमेशा के लिये बार से निष्काषित किया जाता है । व बार के महामंत्री अजय सिंह को इनके खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता के सुसंगत धाराओ में मुकदमा पंजीकृत करने को कहा । बार काउन्सिल आफ उत्तर प्रदेश से दारोगा सिंह एडवोकेट का एनरोलमेंट कैन्सिल कराने हेतु आग्रह किया जाता है । दारोगा सिंह को एसोसिएशन से मिलने वाली सारी सुविधाओं से वंचित करने का भी आदेश पारित किया , तथा अहेतुक सदस्यता भी समाप्त कर दिया। इनको बार एसोसिएशन के लाईब्रेरी हाल में भी अध्यक्ष व महामंत्री के बिना अनुमति के प्रवेश वर्जित किया कर दिया गया । विनोद सिंह एडवोकेट व पत्रकार का भी बार एसोसिएशन सदस्यता हमेशा के लिये समाप्त कर दिया गया। विनोद सिंह की अहेतुक सदस्यता समाप्त किया जाता है । विनोद सिंह को अध्यक्ष व महामंत्री के बिना अनुमति के लाईब्रेरी हाल प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। शमशुल हसन एडवोकेट को एक वर्ष तक चुनाव लङने से वंचित किया गया । सन्तोष कुमार सिंह द्वारा शुक्रवार आमसभा की बैठक के दौरान की गया घोर अनुशासन हिनता को देखते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया जाय ।























































Leave a comment