घोसी कोतवाली पुलिस की काबिलियत की चौतरफ़ा चर्चा
मऊ : जनपद मऊ घोसी कोतवाली पुलिस अपने क्रियाकलापों के चलते हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ता है पुलिस कर्मियों की लापरवाही के चलते आए दिन घटनाएं घटित होती रहती हैं विगत 3 माह का रिकॉर्ड देखा जाए तो कई मामले ऐसे हैं जिन पर फर्जी तरीके से रिपोर्ट लगाकर मामले में लीपापोती कर दी गई और लोग परेशान होकर उच्चाधिकारियों किया गुहार लगाकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं आज घोसी कोतवाली क्षेत्र के चुम्मानार गांव निवासी पिंटू राजभर जो अमला में एक ट्रेड सेंटर चलाता है जिसके माध्यम से लोगों को नौकरी के लिए विदेश भेजता रहता है किसी के सिलसिले में आपसी रंजिश के चलते अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने सेंटर पहुंच कर पिंटू राजभर को गोली मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई घटना सूचना पर उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच पड़ताल शुरू हो गई समाचार लिखे जाने तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है पुलिस ने शव को कब्जे में लैकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया |























































Leave a comment